सादलपुर पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच सादलपुर थाने के कलसाड़ा फाटे पर स्थित तलाई के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव बरामद का मौके पर एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया। मृतक की पहचान रामलाल पिता भागीरथ चौधरी (55) साल निवासी घटघारा थाना बदनावर के रूप में की गई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजन को दी।
12.18 मिनट पर बंद हो गया था मोबाइल
धार पहुंचे मृतक के बेटे कृष्णकुमार चौधरी ने बताया कि नागदा क्षेत्र के गांव पंचमुखी के पूनाजी चौधरी ने पिता रामलाल को 3 दिसंबर को नागदा सोसायटी के पास बुलाया था। यहां उसकी पिताजी से बात भी हुई थी। दाेपहर 12.18 मिनट पर पिताजी का मोबाइल बंद हो गया। जब बात हुई थी तब पिताजी ने बताया था कि नागदा में चौधरी ढाबे पर चाय पीकर धार जाएंगे। हमने ढाबे के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें पूनाजी बाइक चलाते थे दिखे और पिताजी पीछे बैठे थे। वे उसी दिन से गुम थे। उनकी गुमशुदगी कानवन थाने पर दर्ज करवाई थी।
मृतक रामलाल
पूनाजी की नाती से मृतक के पोते का रिश्ता तय हुआ था, जो बाद में टूट गया
यह बात भी सामने आई है कि पूजनाजी चौधरी की बेटी की बेटी से मृतक रामलाल के पोते की सगाई हुई थी, जो कि बाद में टूट गई। जब रिश्तेदारी थी तब रामलाल ने चार लाख रुपए दिए थे, लेकिन बाद में पूनाजी ने यह राशि नहीं लौटाई। इसी राशि की मांग रामलाल और उसके बेटे द्वारा की जा रही थी।
मोबाइल की लोेकेशन भी ट्रेस हुई है : कानवन टीआई कमलसिंह गेहलाेत ने बताया कि 3 दिसंबर को हमने रामलाल की गुमशुदगी दर्ज की थी। जब रामलाला का मोबाइल बंद हुआ उसके बाद उसकी मोबाइल लोकेशन भी निकाली थी। घटना वाले दिन शाम 7 बजे कुछ समय के लिए चालू हुआ था। इसके अनुसार नागदा से धार होते हुए कलसाड़ा की लोकेशन सामने आई है। फिलहाल पूनाजी फरार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-nagda-called-to-collect-four-lakh-rupees-of-borrowings-three-days-ago-corpse-found-near-kalsada-082126-6109656.html
No comments:
Post a Comment