जनता कॉलोनी में गुलमोहर का एक विशाल पेड़ काट दिया गया। इसके साथ ही बरगद के पेड़ की शाखाएं भी काट दी गई। बताया जाता है कि जिस जगह पर पेड़ लगा था उसके आसपास पार्क की जमीन थी। लेकिन वहां वाहन पार्किंग के लिए कुछ लोगों ने पेड़ को कटवा दिया। पार्षद लश्करी ने कहा कि हरे-भरे पेड़ को काटने की अनुमति न तो उन्होंने दी और न ही नगर पालिका ने दी। इधर नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया का कहना है कि इस संबंध में मैंने नपा से जानकारी मांगी है। यदि बिना अनुमति के पेड़ काटा गया है तो संबंधित पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-unknown-person-cuts-down-green-trees-in-janata-colony-082130-6109660.html
No comments:
Post a Comment