Wednesday, December 4, 2019

वनस्थली एकेडमी हरदा में वार्षिकोत्सव हुआ

हरदा| वनस्थली एकेडमी, हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर श्री आर एस मुकाती एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्राचार्य श्री जी एस जोशी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजप सिंह राजपूत प्राचार्य शा. हाई स्कूल पोखरनी द्वारा की गई। दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ “नववर्ष ए जर्नी ऑफ इमोशन” की थीम पर आधारित कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक रसों का जीवन में क्या महत्व है यह बच्चों ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति द्वारा बताया प्री प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हास्य रस पर अपनी बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने रौद्र रस, वीर रस, श्रृंगार रस, भयानक रस, वात्सल्य रस, करुण रस, शांत रस एवं अद्भुत रस पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति देकर जीवन में इन रसों का महत्व बताया। प्राचार्य श्रीमती नीति व्यास द्वारा स्कूल की उपलब्धियां एवं विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कारों के बारे में सभी को संबोधित किया। संचालक नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदीप कुमार छलोत्रे ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news anniversary celebration took place at vanasthali academy harda


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-anniversary-celebration-took-place-at-vanasthali-academy-harda-084608-6101831.html

No comments:

Post a Comment