
हरदा| इंडो-थाईलैंड एथलेटिक्स मीट में संस्कार विद्यापीठ की छात्रा भावना सारन ग्राम तछपुरा एवं कशिश तोमर ग्राम मांदला ने गोल्ड मेडल हासिल किया। शाला के खेल प्रभारी अनिल पटेल के मार्गदर्शन में औरंगाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर इन छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 एवं 17 दोनों आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों छात्राएं जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक हासिल कर चुकी हैं। इस अवसर पर संस्कार विद्यापीठ में छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें खेल एवं शिक्षा जगत से मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश शर्मा राष्ट्रीय कबड्डी प्लयेर एवं रेफरी, मंगल यादव एवं रामबिलास जाट जिला शालेय खेल अधिकारी, राधेश्याम गहलोत पूर्व प्राचार्य महात्मा गांधी स्कूल हरदा, आर एन सारन पूर्व डीन कृषि विश्वविद्यालय इंदौर, रेखा बिश्नोई, लोमेश गौर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। शाला प्रबंधन के नटवर पटेल, नवनीत पटेल प्राचार्य एस पी भदोरिया उपप्राचार्या जयंती चौहान उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-students-of-sanskar-vidyapeeth-waved-parachum-in-indo-thailand-084604-6101830.html
No comments:
Post a Comment