Thursday, December 5, 2019

जीवन का महत्व जानना और उसे बेहतर बनाना हमारे हाथों में ही है : डाॅ. जोशी

हर व्यक्ति अच्छा स्वास्थ्य चाहता है। फिर भी किसी ने किसी कारण हम बीमारी की जद में आ जाते हैं। नेचरोपैथी का फंडा पैर गरम, पेट नरम, सिर रखो ठंडा, फिर भी बीमारी आए तो मारो डंडा है। इसलिए लोगों ने पद्धति को चुना है। नियमित दिनचर्या से हम कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। यह बात भोज शोज संस्थान द्वारा सामाजिक सेवा प्रकल्प सुपर 60 प्लस के 27वें शिविर को संबोधित करते हुए नैचरोपैथी विशेषज्ञ डाॅ. अजय जोशी इंदौर ने कही।

उन्होंने कहा जितना मौत को पाना आसान है उतना ही जीवन जीना भी आसान है। जीवन का महत्व जानना और उसे बेहतर बनाना हमारे हाथों में ही है। अतिथियों का स्वागत निदेशक डाॅ. दीपेंद्र शर्मा ने किया। संवाद सहयोजक कालाकल्प इंदौर के डॉ. लीलाधर शर्मा ने किया। गुरुवार को शिविर में विशेष एआर मशीन से वजन, ब्लडप्रेशर, शुगर, पल्स, आॅक्सीजन, आंखों की जांच की गई। एम्स से प्रशिक्षित डाॅ. सुदीप मित्तल ने मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उपचार किया। अमान खान, सुनीता धार्वे, सुरेश मुवेल, प्रभाकर खामकर, वृशाली देशमुख, रिंकी महोबिया, सीमा मोरी ने सहयोग किया। अतिथियों व चिकित्सक संस्थानों की ओर से उपहार दिए गए। इस मौके पर गोपाल घाटे, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णकुमार दुबे, नंदकिशोर उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन प्रकल्प संयोजक दुर्गेया नागर ने किया। जानकारी मीडिया प्रभारी राॅकी मक्कड़ ने दी।

धार . शिविर में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news it is in our hands to know the importance of life and make it better dr joshi


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-it-is-in-our-hands-to-know-the-importance-of-life-and-make-it-better-dr-joshi-082057-6109691.html

No comments:

Post a Comment