
भिंड| मानवता ग्रुप की ओर से गुरुवार को शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों में गर्म नए कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों को गरम टोपा ,हाथ के दस्ताने और जैकेट वितरित किए। गर्म कपड़े पहनने के बाद बच्चों को चेहरों पर मुस्कान नजर आई। इस मौके पर संजीव दुबे, भानु प्रकाश, बबलू सिंधी, प्रभात सिंह राजावत, तिलक सिंह भदौरिया, सोनू तोमर, राहुल, सचिन तोमर, रोमा शर्मा, प्राशु जैन, मोनिका जैन, शिखा जैन आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-distribute-clothes-to-children-living-in-slums-072617-6219495.html
No comments:
Post a Comment