ज्ञापन के दौरान व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने बताया कि 18 दिसंबर को उद्योग विभाग क्षेत्र में चंबल ऑइल मिल के अंदर आरोपी राेहित उर्फ छोटू सिंह कुशवाह ने ताबड़तोड़ पिस्टल से 6 फायर किए थे। आरोपी के द्वारा किए गए इस कृत्य से शहर के व्यापारियों में दहशत है। इसके साथ ही चंबल ऑइल मिल के संचालक को आत्म रक्षा के लिए लाइसेंसी शस्त्र मुरैया कराया जाए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि बीते बुधवार की घटना से व्यापारी संघ में आक्रोश है। हमारी मांग है कि आरोपी राेहित उर्फ छोटू सिंह कुशवाह को जल्द गिरफ्तार किए जाए, अगर हमारी मांग पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यापारी संघ और शहर के व्यापारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एसपी ऑफिस में खड़े व्यापार संघ के पदाधिकारी।
रात में गश्त नहीं होने से बढ़ीं चाेरी की वारदातें
संघ के मंत्री मनोज जैन(अकोड़ा) ने कहा कि शहर में व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग है। लेकिन 18 दिसंबर जैसी घटनाएं शहर के व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही है। स्थिति यह है कि बाजार में दुकानदार असामाजिक लोगाें से परेशान हैं। इन लोगों के द्वारा व्यापारियों से सामान लेने के बाद पैसा नहीं दिया जाता है। मांगने पर मारपीट तक की जाती है। वहीं रात में पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं सर्दी के मौसम में बढ़ गई है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही रात में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का गश्त बढ़ाया जाए। इसके अलावा शहर के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। जिला अस्पताल के सामने जो दुकानें हैं उनके सामने आॅटो आैर ई-रिक्शा खड़े हो रहे हैं। वहीं सदर बाजार के भी ऐसे ही हालात हैं। इस मौके पर अरूण जैन, धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन, सौरभ जैन, संजय जैन, अंशुल जैन, तनु जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-businessmen-united-after-firing-at-isle-mill-said-arrest-the-accused-072612-6219493.html
No comments:
Post a Comment