Wednesday, December 4, 2019

डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि के एक दिन पहले आज 11 बजे निकालेंगे रैली

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि से एक दिन पहले 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शहर में रैली निकाली जाएगी। यह रैली अजाक्स कार्यालय से शुरू होगी। इसमें अजाक्स और बाबा साहब को मानने वाले विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे।

इससे पहले नपा ने बुधवार को सुबह 9 बजे टैंकर से पानी डालकर आंबेडकर चौक पर लगी बाबा साहब की मूर्ति को धुलवाया। अजाक्स के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश मर्सकोले ने बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा मंगलवार शाम को बैठक में तय की थी। अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के जिलाध्यक्ष राहुल पवारे ने बताया कि गुरुवार रात को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य और बाबा साहब के विचारों को मानने वाले लोग पंजाबमेल से मुंबई रवाना होंगे। 6 दिसंबर को मुंबई में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। आंबेडकर छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अजय मंडलेकर, लोकेश कलमे ने इसमें सभी से शामिल होने का आग्रह किया है।

हरदा। बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news the rally will be held today at 11 am a day before the death anniversary of dr ambedkar


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-the-rally-will-be-held-today-at-11-am-a-day-before-the-death-anniversary-of-dr-ambedkar-084505-6101834.html

No comments:

Post a Comment