Wednesday, December 4, 2019

हरपालपुर| नगर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित

हरपालपुर| नगर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम इमलिया में संचालित जेपी पब्लिक स्कूल के संचालक वीरेंद्र सिंह राजपूत की मारुति वैन में शार्ट- सर्किट से आग लग गई। हादसे में वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया जा सका।

हादसे के दौरान वैन में कोई छात्र मौजूद नहीं था। ड्राइवर द्वारा गाड़ी को स्टार्ट करने के दौरान अचानक कार ने आग पकड़ ली और स्कूल संचालक द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड और फायर ब्रिगेड से कार पर लगी आग पर नियंत्रण पाया जा सका। स्कूल के संचालक पुष्पेंद्र सिंह राजपूत ने बताया की स्कूल में 332 छात्र संख्या है। इसके लिए दस शिक्षक और तीन शिक्षिकाएं पढ़ाते हैं। स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक एक कच्चे मकान में संचालित हो रहा है इस स्कूल में ग्राम मवइया, टिकरिया, महेङ, अमां, भदर्रा, परेथा, चिरवारी, देवथा, जोरन एवं इमलिया के बच्चे पढ़ते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-harpalpur-located-about-15-kilometers-from-the-city-084653-6098300.html

No comments:

Post a Comment