Sunday, August 2, 2020

रक्षा बंधन में राखी और मिठाई के लिए होम डिलीवरी की रहेगोी छूट

रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्थान प्रशासन ने सोमवार को शहर के मिठाई विक्रेताओं को होम डिलीवरी की छूट देने का निर्णय लिया है। राखी विक्रेताओं को हाथ ठेले के माध्यम से गलियों में जाकर राखी बेचने की छूट पहले ही दी जा चुकी है। कजलियों के पर्व पर प्रशासन ने लोगों से सीधे संपर्क से परहेज बरतने के लिए कहा है। एसडीएम पिपरिया नितिन टाले ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि मिठाई विक्रेता नागरिकों को मिठाई की होम डिलीवरी कर सकेंगे। नागरिक मिठाई विक्रेता को फोन पर मिठाई आर्डर करेंगे इसके बाद मिष्ठान विक्रेता संबंधित के यहां मिठाई पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई मिठाई विक्रेता हाथ ठेले पर मिठाई की दुकान लगाना चाहता है और उसके माध्यम से गलियों में जाकर लोगों को मिठाई बेचना चाहता है तो वह ऐसा भी कर सकता है। सीएमओ नपा विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि राखी और मिठाई बेचने वालों को कोरोना सावधानी का पालन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/home-delivery-discounts-for-rakhi-and-sweets-in-raksha-bandhan-127579927.html

No comments:

Post a Comment