Saturday, August 1, 2020

गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस को तहसीलदार ने किया सील

शनिवार को टोटल लॉकडाउन को लेकर प्रशासन बेहद सख्त रहा। सुबह से ही तीन टीमों ने विभिन्न इलाकों में पहुंच कर चालानी कार्रवाई की। शनिवार को लॉकडाउन को लेकर व्यापारियोंं में असमंजस था। इसकी वजह थी शनिवार को ईद और इसके बाद सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार। व्यापारियोंं को उम्मीद थी कि शनिवार का बाजार खुलने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाएगी। जिसके चलते शनिवार सुबह ही कई लोग अपनी दुकान के बाहर बैठे दिखाई दिए। ये लोग चोरी-छिपे दुकानदारी कर रहे थे।

इसी दौरान प्रशासन की तीन टीमें भी सक्रिय हो गईं और तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में चालानी कार्रवाई शुरू की गई। जब यह टीम मंडी बायपास रोड पर पहुंची तो यहां पर गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी का आफिस खुला दिखाई दिया। तहसीलदार ने कंपनी आफिस के बाहर खड़े होकर प्रबंधन को लॉकडाउन का हवाला दिया और बताया कि जब बैंक तक बंद हैं तो फिर आप अपना कार्यालय खोल कर कैसे बैठे हो।

इसके बाद उन्होंने कंपनी कार्यालय का सील कर 500 रुपए का चालान भी काटा। इस दौरान प्रशासन ने उन लोगों पर भी चालानी कार्रवाई की गई जो बिना वजह से बाजार में घूम रहे थे तथा जरूरी काम से बिना मास्क पहने लोग बाजार में आए थे। नपा सीएमओ रमाशंकर शर्मा ने बताया कि तीनों टीमों द्वारा इस दौरान 31 चालान काटे। इनमें एक फाइनेंस कंपनी और एक दुकानदार शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sironj/news/tehsildar-sealed-the-office-of-gold-loan-company-127576617.html

No comments:

Post a Comment