Saturday, August 1, 2020

5 अगस्त से शुरू हो रही है कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन काेर्स के लिए ऑनलाइन एडिमशन की प्रक्रिया; मोबाइल रिस्पांसिव रहेगा फाॅर्म 7 स्टेप में हो जाएगा दाखिला

ऑनलाइन एडमिशन के लिए 7 स्टेप से गुजरना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म मोबाइल रिस्पांसिव है। स्टूडेंट स्मार्ट फोन या लैपटॉप के जरिए खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एमपी ऑनलाइन पर भी यह सुविधा रहेगी।

यूजी कोर्स में इस तरह ले सकेंगे एडमिशन

1. पोर्टल पर... ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन फाॅर्म ओपन होने के बाद पूछा जाएगा कि वह एमपी बोर्ड, ओपन बोर्ड, सीबीएसई से 12वीं पास है या नहीं। रोल नंबर व पासिंग ईयर डालते ही स्टूडेंट्स का डेटा बोर्ड के सर्वर से ऑटोमेटिक फाॅर्म में आ जाएगा। पर्सनल डिटेल भरनी होगी। मोबाइल नंबर के सत्यापन के लिए ओटीपी आएगा। स्टूडेंट्स (गर्ल्स को छोड़कर) को 100 रु. रजिस्ट्रेशन फीस और 50 रु. पोर्टल फीस देनी होगी।

2. कॉलेज/कोर्स के विकल्प का चयन
स्टूडेंट अधिकतम 15 कॉलेजों की च्वाइस भर सकेंगे। च्वाइस लॉक के लिए ओटीपी आएगा। इसे दर्ज कराते ही रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। स्टूडेंट को अपना या परिजन का मोबाइल नंबर देना चाहिए ताकि उसे तुरंत सूचना मिल सके।

3. ई-सत्यापन की प्रक्रिया ऐसी होगी
यदि स्टूडेंट एमपी बोर्ड,ओपन बोर्ड सीबीएसई से पास है तो तत्काल सत्यापन हो जाएगा। उसे सत्यापन केंद्र नहीं जाना होगा। जाति प्रमाणपत्र का भी सत्यापन हो जाएगा। इसके लिए उसे अपने कास्ट सर्टिफिकेट का नंबर दर्ज कराना होगा।

4. ...तो सत्यापन केंद्र पर जाना पड़ेगा
स्टूडेंट एमपी बोर्ड,ओपन बोर्ड सीबीएसई से पास तो है लेकिन आरक्षण/अधिभार लेना चाहता या फिर बाहरी बोर्ड का स्टूडेंट है तो उसे सत्यापन केंद्र पर अनिवार्य रूप से जाना होगा।

5. मेरिट लिस्ट...
स्टूडेंट के ई-सत्यापन व केंद्र पर हुए सत्यापन के बाद विभाग स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

6. अलॉटमेंट...
मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को उनकी च्वाइस वाले कॉलेज में अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा।

7. फीस...

स्टूडेंट जैसे ही अलाॅटमेंट लेटर डाउनलोड करेगा, उसके पास ओटीपी पहुंचेगा और ऑनलाइन फीस जमा करने की लिंक मिलेगी। ओपीटी दर्ज कर नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड,यूपीआई/वालेट के जरिए कोर्स की 50% फीस राशि जमा करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/online-admissions-process-for-undergraduate-courses-in-colleges-starting-august-5-mobile-will-remain-responsive-form-will-be-admitted-in-7-steps-127575868.html

No comments:

Post a Comment