किराना व्यापारी हातिम अली बोहरा को 25 लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकाने और फायरिंग करवाने वाला मास्टर माइंड प्रतापगढ़ जिले के अखेपुर का रोशन लाला और उसका बेटा अरबाज है। इन्हीं के कहने पर परवलिया निवासी दो रिश्तेदारों ने मंदसौर निवासी शूटर को हथियार उपलब्ध करवाए थे। ये खुलासा एसपी गौरव तिवारी ने शुक्रवार दोपहर रतलाम कंट्रोल रूम पर किया। पुलिस ने शूटर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी रोशन के अखेपुर स्थित फॉर्म हाउस में ही छिपे थे और वहीं से इन्हें पकड़कर लाए। थाना परिसर में पुलिस जीप से कूदकर भागने लगे। यहां रेलवे की दीवार फांदी तो गिर गए और दोनों के पैर में चोट आई। घायल होने के बावजूद पुलिस ने इनका नगर में जुलूस निकाला।
21 जुलाई तक रिमांड पर आरोपी
सीएसपी प्रदीपसिंह राणावत ने बताया 14 जुलाई की शाम 5.30 बजे किराना व्यापारी हातिम बोहरा पर फायर करने वाले आरोपी शाहनवाज पिता साबिर उर्फ खलील (21) निवासी गुदड़ीतोड़ा मंदसौर व अजहर उर्फ अज्जू पिता जहीर मिर्जा (21) निवासी बारी दरवाजा प्रतापगढ़ को सिटी थाना पुलिस टीम ने गुरुवार रात अखेपुर में रोशन लाला के फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया। वहां मास्टर माइंड रोशन व उसका बेटा अरबाज लाला नहीं मिले लेकिन शाहनवाज व अज्जू वहीं छिपे थे। भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंद कर इन्हें पकड़ लिया। दोनों ने भागने का प्रयास किया। रेलवे ट्रैक के यहां से दाेबारा पकड़ा और शुक्रवार सुबह मेडिकल करवाने के बाद दोपहर में कोर्ट में पेश किया। 21 जुलाई तक रिमांड लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/merchant-shot-at-roshan-lalas-behest-two-more-including-shooter-arrested-127525236.html
No comments:
Post a Comment