साढ़े चार साल से सुभाष नगर फ्लाईओवर बनाने को लेकर चल रही तस्वीर साफ हो गई है। सेतु विकास निगम ने 12.47 करोड़ की मुआवजा राशि राजस्व विभाग को दे दी है। ब्रिज के दायरे में आने वाले मकान और दुकान टूटने से 108 परिवार प्रभावित होंगे। पटवारी प्रभावितों के बैंक अकाउंट नंबर व अन्य जानकारी जुटा रहे हैं। दो-तीन हफ्ते में ही मुआवाजा राशि खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। 9 परिवारों के पूरे मकान, जबकि 99 के मकान 8 से 24 फीट तक हटाए जाएंगे।
72 मीटर हिस्सा रेलवे बनाएगा जबकि 672 मीटर हिस्से का निर्माण सेतु निगम करेगा
13 पिलर बनेंगे ब्रिज के दोनों तरफ - फ्लाईओवर लगभग 744 मीटर लंबा बनेगा। इसमें सुभाष नगर रेलवे फाटक के ऊपर का 72 मीटर लंबा हिस्सा रेलवे ने फाटक बंद करके बनाना शुरू कर दिया है। दोनों तरफ का बाकी 672 मीटर हिस्सा निगम बनवाएगा। इसमें 13 पिलर होंगे। जिसमें 8 हाट की चौकी तरफ और 5 कॉमर्स कॉलेज की तरफ बनेंगे। निर्माण में 21.48 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शुरू होने के बाद बनने में दो साल लगेंगे।
... इसलिए फ्लाईओवर जरूरी - सुभाष नगर रेलवे फाटक से आसपास की 12 कॉलोनियों के 30 हजार लोग आवाजाही करते हैं। परेशानी यह थी कि दिल्ली-मुंबई राजधानी रूट का लेवल क्राॅसिंग होने से औसतन हर दस मिनट में एक ट्रेन गुजरने पर रेलवे फाटक बंद करना पड़ता था।
बारिश में काम मुश्किल
मुआवजा समय पर मिल जाएगा तो समय पर नया मुकाम तलाश कर घर बसा लेंगे। बारिश में यह काम मुश्किल है। दुकान वालों को भी मकान के हिसाब से ही मुआवजा दे रहे हैं। - रवि वर्मा, प्रभावित
जल्द राशि देंगे- सुभाष नगर रेलवे फाटक पर ब्रिज बनने से लगभग 108 लोग प्रभावित हो रहे हैं। इन्हें 12.47 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना है। राशि राजस्व विभाग को दे दी है। वे जल्द ही वितरण शुरू करने वाले हैं। - आरके गुप्ता, एसडीओ सेतु विकास निगम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/compensation-will-be-divided-after-two-weeks-108-houses-and-shops-will-be-demolished-rs-1247-crore-will-be-available-for-second-shelter-127525240.html
No comments:
Post a Comment