जलगांव जिले से बुरहानपुर जिले में आने-जाने पर प्रतिबंध है। इसके लिए मुख्य सड़क मार्ग पर निगरानी है लेकिन ट्रेन से आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। महाराष्ट्र से रोजाना सैकड़ों यात्री ट्रेन से बुरहानपुर पहुंच रहे हैं। इतने ही लोग यहां से जलगांव, भुसावल, पुणे सहित अन्य जिलों में जा रहे हैं। यहां प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है।
कोरोना वायरस के संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 1 जुलाई से महाराष्ट्र में 31 दिन के लिए फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। इससे एक दिन पहले बुरहानपुर जिला प्रशासन ने जलगांव से आने वाले मार्गों पर सख्ती शुरू कर दी है। इससे कुछ हद तक पड़ोसी जिले से मुख्य मार्ग से आने वालों की संख्या कम हुई है लेकिन कच्चे रास्तों से आवाजाही जारी है। रेल मार्ग पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। अभी स्टेशन पर अप-डाउन की करीब 10 ट्रेनें रुक रही हैं। अभी किसी भी ट्रेन से बिना आरक्षण के सफर की अनुमति नहीं है। सामाजिक दूरी के लिए सामान्य टिकट पर सफर बंद है। इसके बाद भी सुबह-शाम की कुछ ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है।
रोजाना हो रहे 100 से ज्यादा आरक्षण
गुरुवार को बुरहानपुर से पटना-पुणे एक्सप्रेस से 28, कुशीनगर एक्सप्रेस से 35, कामायनी एक्सप्रेस से 11, पवन एक्सप्रेस से 12 यात्री महाराष्ट्र गए। देरशाम तक अलग-अलग ट्रेनों से इसी संख्या में आरक्षित यात्री रवाना हुए। इनके अलावा भी कुछ यात्री सफर कर रहे हैं। रोजाना जिले से करीब 100 से ज्यादा आरक्षित टिकट पर लोग महाराष्ट्र जा रहे हैं। इतने ही जलगांव व महाराष्ट्र के अन्य शहरों से बुरहानपुर पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/hundreds-of-people-are-reaching-burhanpur-from-maharashtra-by-train-127472919.html
No comments:
Post a Comment