सावन के सोमवार की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर से हल्की बारिश का असर शहर में रहा। हालांकि बारिश का यह सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला। लेकिन अच्छी बात यह है कि बीते दिनों से जो उमस और पारा चढ़ा हुआ था वो कम हो गया है। सोमवार शाम 5.30 बजे तक 2.4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड में ली गई है। अभी तक 170.5 मिमी. बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 6 जुलाई तक सागर में 368 मिमी. बारिश हो चुकी थी। सोमवार सुबह से आसमान में काले बादलों ने अपना डेरा जमा लिया था। दोपहर में हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की रफ्तार सामान्य है। जुलाई में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/light-rain-made-the-weather-pleasant-cloudy-will-continue-even-today-127486544.html
No comments:
Post a Comment