Sunday, July 19, 2020

गजरा गियर्स चाैराहे पर फिर खुदाई, इस बार अमृत याेजना के नाले के लिए

गजरा गियर्स चाैराहे पर पिछले एक साल से बार-बार सीवरेज कंपनी ने लाइन डालने के लिए खुदाई की, जिससे उस क्षेत्र के लाेगाें काे निकलने में परेशानियाें का सामना करना पड़ा था।
अब एक सप्ताह पहले नाला बनाने के लिए ठेकेदार के द्वारा खुदाई कर एक तरफ की सड़क बंद कर दी है। दूसरी तरफ के रास्ते काे चालू रखा गया, किंतु नाली का सतत अा रहा पानी चाैराहे पर फैलते हुए लाेगाें के लिए परेशानी का सबब बना हुअा है। नाला बनाने वाले ठेकेदार ने गंदे पानी की सही निकासी की तरफ ध्यान नहीं दिया। गाैरतलब है कि दाे माह पहले चाैराहे पर एक तरफ की सड़क काे सीमेंट कांक्रीट कर सही किया गया था, इसके बाद से सीवरेज कंपनी की खुदार्ई का कार्य बंद हाे गया। अब अमृत याेजना के तहत गायत्री शक्तिपीठ से लेकर गजरा गियर्स चाैराहे हाेता हुअा अंबेडकर नगर तक बड़ा नाला खुदाई के बाद निर्माण का कार्य चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/gajra-gears-excavated-again-on-charahe-this-time-for-the-drain-of-amrit-yajna-127532258.html

No comments:

Post a Comment