Thursday, December 5, 2019

जहां यज्ञ होता है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है

मानव सेवा समिति के देशभर में 12 आश्रमों में से एक है धार का आश्रम

भास्कर संवाददाता | धार

मानव सेवा समिति आश्रम पर लोक कल्याण की भावना से मलुशिया बावड़ी के पास दत्त महायज्ञ किया जा रहा है। गुरुवार को यज्ञ का पांचवां दिन था। यज्ञ का समापन 9 दिसंबर को होगा। सुबह पांच से छह बजे तक प्रतिदिन 900 आहुतियां दी जा रही हैं। 12 दिसंबर को पूर्णिमा पर विदेशी (अमेरिका) से भी श्रद्धालु धार पहुंचेंगे और यहां होने वाले समस्त धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।

अवधूत नादानंदजी प्रतिदिन यज्ञ संपन्नकरा रहे हैं। आंध्रप्रदेश के करनूल से पधारे अवधूत जी ने बताया कि जहां पर यज्ञ होता है और मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाती हैं वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि अनाथ शब्द का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि जिसके स्वामी स्वयं नाथ (भगवान) हाे वह अनाथ कैसे हो सकता है।

दत्त जयंती पर बच्चों को वितरित करेंगे शिक्षण सामग्री

अवधूत नादानंद जी ने बताया कि वे 12 दिसंबर को दत्त जयंती पर पीपलखेड़ा के बाल आश्रम में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करेंगे। इसी दिन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 तक आश्रम में अभिषेक, पूजन-अर्चन व अन्य धार्मिक आयोजन होंगे, शाम को सिद्धनाथ मंदिर में रात 8 बजे से भजन संध्या होगी। इंदौर के भजन गायक गुरमितसिंह भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कई प्रकल्पों का भी कर रहे हैं संचालन

मानव सेवा समिति धार की ओर से कई सेवा प्रकल्पों का भी संचालन किया जा रहा है। विगत 5 साल से 500 से अधिक ऐसे बच्चे, जो झुग्गी झोपड़ियों में निवास करते हैं को प्रति रविवार शिक्षा एवं संस्कार के रूप में सेवा दी जाती है। आश्रम में प्रतिदिन 400 भोजन के पैकेट तैयार कराए जाते हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर गरीबों, असहाय लोगों में वितरित किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news the atmosphere is purified where there is a yajna


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-atmosphere-is-purified-where-there-is-a-yajna-082116-6109652.html

No comments:

Post a Comment