Thursday, December 5, 2019

प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं सेवक के रूप में कार्य करना जरूरी : कलेक्टर

अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस पर गुरुवार को एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीकांत बनोठ थे। कलेक्टर ने धार जिले के एजुकेट गर्ल्स संस्था में टीम बालिक के रूप में जुड़ी 13 स्वयंसेवी एजुकेट गर्ल्स संस्था को पुरस्कृत किया। कलेक्टर ने समाज में वास्तविक बदलाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं सेवक रूप के कार्य करने की बात कही। विशेष अतिथि जिला कार्यक्रम समन्वयक कमलसिंह ठाकुर, पूर्व प्राचार्य जयंत जोशी, ठाकुरलाल मालवीय आदि मौजूद थे। आभार संस्था के जिला प्रबंधक रोहित चतुर्वेदी ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-everyone-should-work-as-a-volunteer-collector-082048-6109687.html

No comments:

Post a Comment