Saturday, December 7, 2019

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने अजित

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने अजित

दमोह। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल की स्वीकृति के बाद दमोह अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष पद के लिए अजित मोदी का मनोनयन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन 10 देशों में अपनी शाखाओं के साथ वैश्य समाज के लिए लगातार काम कर रहा है। प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश जैन के मार्गदर्शन में लगातार ही पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में जिला अध्यक्षों का मनोनयन कर वैश्य समुदाय को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी भावना के चलते दमोह के जिला अध्यक्ष पद पर अजित मोदी का मनोनयन किया गया है।

अजित मोदी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हैं व अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news ajit becomes district president of international vaishya mahasammelan


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-ajit-becomes-district-president-of-international-vaishya-mahasammelan-090543-6124171.html

No comments:

Post a Comment