Saturday, December 7, 2019

फेसबुक पर अपशब्दों का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की मांग

दमोह। बजरंग सेना ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन ने बताया कि पटेरा निवासी श्रीराम पटेल लहू हिंद नामक फेसबुक आईडी से भगवान के बारे में अत्यंत ही अपशब्दों का उपयोग किया है। जो समस्त सनातन हिंदू समाज की भावनाओं को आघात पहुंचाने वाला है। समस्त हिंदू समाज की ओर से बजरंग सेना इस कृत्य के खिलाफ सोशल मीडिया की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करके तुरंत गिरफ्तारी की जाए, अन्यथा समस्त हिंदू समाज आंदोलन करने के लिए विवश होगा। ज्ञापन देते समय रविराज पाठक युवा मोर्चा महामंत्री, विक्की सेन जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, नीलेश दुबे नगर अध्यक्ष, अश्विनी गर्ग संगठन महामंत्री, शनि उपाध्याय नगर संयोजक, भूपेंद्र सिंह हटा विधानसभा प्रभारी, श्रवण पाठक, बबलू तिवारी, संजय चौहान, विक्की जैन की उपस्थिति रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-seeking-action-against-those-who-use-abusive-language-on-facebook-090538-6124166.html

No comments:

Post a Comment