
हरदा| अखिल भारतीय बलाही समाज संगठन के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर की एक निजी हाेटल में सुबह 9 बजे से बैठक होगी। एडवोकेट सुखराम बामने ने बताया कि यह राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से भोपाल के दशहरा मैदान में होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा और चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपने के लिए अभा बलाई समाज संगठन ने बैठक रखी है। इसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण मांगरिया व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-meeting-of-balahi-society-today-for-the-preparation-of-the-conference-084628-6101812.html
No comments:
Post a Comment