कलेक्टर विश्वनाथन ने भी सेजकर के हौसले को सराहा। इस दौरान शिक्षक, बच्चे सहित अन्य मौजूद रहे।
हरदा। प्रतियोगिता में दौड़ लगाते हुए दिव्यांग बच्चे।
पैर से दिव्यांग ने कलेक्टर को कार में घुमाया
रन्हाई निवासी दिव्यांग जितेंद्र पिता कोमल सेजकर ने कलेक्टर विश्वनाथन से उसके साथ कार में घूमने का आग्रह किया। वैसाखी से सहारे चलने वाले सेजकर अपने दोस्त की कार से कलेक्टर को स्टेडियम का एक राउंड लगाया। उन्होंने कहा कि एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी निराशा को हावी नहीं होने दिया। हौसलों से दिव्यांगता को हराकर कार ड्राइव करना सीखा।
दिव्यांगता को हराकर जीती दौड़, पाए इनाम
प्राथमिक, माध्यमिक शाला के बालक- बालिका वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं हुईं। 50 मीटर दौड़ में दिव्यांगता को हराकर बच्चों ने दौड़ जीती। माध्यमिक शाला के बालक वर्ग में दिव्यांग बालक अभिषेक पिता सहदेव राजपूत ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रईस रहा। प्राथमिक शाला के बालक वर्ग में शिव कुमार प्रथम, रविंद्र द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक शाला के बालिका वर्ग में कंचन मुकेश प्रथम, कंचन श्याम द्वितीय और रवीना बाबू तृतीय स्थान पर रही। माध्यमिक शाला के बालिका वर्ग में बबीता पिता गणेश प्रथम, अनुकृति पिता शिवनारायण द्वितीय और स्नेहा रामभरोस तीसरे स्थान पर रही।
चम्मच दौड़ (प्राथमिक शाला)- कृष्ण गोपाल पिता अनिल प्रथम, रईस पिता शोभाराम द्वितीय व ओमप्रकाश पिता मयाराम तृतीय, चम्मच दौड़ (माध्यमिक शाला) में शिवकुमार अभिषेक प्रथम, अभिषेक पिता लक्ष्मण द्वितीय व सुमित पिता रामचरण तृतीय, बालिका वर्ग में रवीना पिता गबूलाल प्रथम, कंचन मुकेश द्वितीय व अनुकृति पिता शेषनारायण ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ के बालक वर्ग में अजीत आशाराम प्रथम और बालिका वर्ग में स्नेहा राठौर रामभरोस राठौर पहले स्थान पर रही।
हरदा। चम्मच दौड़ में शामिल हुए दिव्यांग बालक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-divine-people-plant-trees-for-environmental-awareness-save-water-084223-6092371.html
No comments:
Post a Comment