Thursday, December 5, 2019

उज्जैन से ओंकारेश्वर के बीच बनेगा ओम सर्किट, 156 करोड़ रु. खर्च होंगे

भास्कर संवाददाता | इंदौर/भोपाल/खंडवा

भास्कर के उज्जैन, इंदौर, ओंकारेश्वर को जोड़कर विकास करने और ओम सर्किट बनाने के प्रस्ताव पर गुरुवार को कमलनाथ सरकार ने मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में हुई उच्च स्तरीय बैठक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर ओंकारेश्वर मंदिर और नगर के विकास के लिए 156 करोड़ की योजना को मंजूरी दी। सरकार ने योजना को ओमकार सर्किट नाम दिया है, जिसमें उज्जैन के महाकाल, ओंकारेश्वर के साथ महेश्वर को भी शामिल किया है। सबसे अहम बात ये है कि सरकार ने योजना के लिए उसी मॉडल को चुना है, जो भास्कर ने सुझाया था। अफसरों ने इसी मॉडल का प्रेजेंटेशन मंत्रालय में मुख्यमंत्री को दिया। योजना में विकास का एक ड्राफ्ट भी तैयार किया गया है। इसे देखने के बाद मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि मप्र में 12 में से दो ज्योतिर्लिंग हैं। शेष|पेज 4 पर



अब इन दोनों को जोड़कर विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने ओंकारेश्वर विकास योजना को पूरा करने के लिए समयसीमा तय करने और जल्द ही मंदिर एक्ट भी तैयार करने को कहा है। सरकार अगले शीतकालीन सत्र में यह एक्ट पेश करने की तैयारी में है। ओंकारेश्वर योजना के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। कमेटी विकास कार्यों की निगरानी भी करेगी। बैठक में गृह मंत्री बाला बच्चन, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री सचिन यादव, मुख्य सचिव एसआर मोहंती और इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी सहित कई अफसर मौजूद थे।

पौराणिक गाथाओं वाली लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से बदलेगा हुलिया

योजना के तहत मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर का भव्य प्रवेश द्वार, मंदिर का संरक्षण, प्रसाद काउंटर, मंदिर के चारों और विकास व सौंदर्यीकरण, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, झूला पुल, विषरंजन कुंड के पास रिटेनिंग वॉल, बहुमंजिला पार्किंग, पहुंच मार्ग, परिक्रमा पथ का सौंदर्यीकरण, शेड निर्माण, लैंड स्कैपिंग, धार्मिक, पौराणिक गाथा वाली पुस्तकों की लाइब्रेरी, ओंकार आइसलैंड का विकास, गोमुख घाट का पुनर्निर्माण, भक्त निवास और भोजनशाला, ओल्ड पैलेस, विष्णु मंदिर, ब्रम्हा मंदिर, चंद्रेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार, ई-साइकिल, ई-रिक्शा सुविधा, बोटिंग, आवागमन, बस स्टैंड, पर्यटक सुविधा केन्द्र के कामों को मंजूरी दी। इससे पहले वे उज्जैन में महाकाल के विकास के लिए 300 करोड़ की योजना मंजूर कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-om-circuit-to-be-built-between-ujjain-to-omkareshwar-rs-156-crore-will-cost-082027-6109624.html

No comments:

Post a Comment