नगर में हो रहा शराब का अवैध कारोबार और अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाने पर सिलावद थाना प्रभारी राजाराम बड़ोले पर कार्रवाई कर लाइन अटैच बड़वानी किया गया है। नगर में शराब का अवैध कारोबार होने और अवैधानिक गतिविधियों का संचालन होने की शिकायत एक नगरवासी ने एसपी निमिष अग्रवाल से की थी। इसके बाद ही थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय से टीम कार्रवाई के लिए भेजा गई थी और टीम ने मुखबिर की सूचना पर मछली बाजार में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी जैनेंद्र उर्फ मोनू चौहान के पास से 27 लीटर शराब जब्त की। पूछताछ में आरोपी ने शराब दुकान के मैनेजर रामपाल पिता रामसिंह राजपूत से से शराब खरीदना बताया। इसके चलते आरोपी सहित शराब दुकान के मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस जवान शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/illegal-trade-of-liquor-was-going-on-in-silavad-ti-line-attached-127486540.html
No comments:
Post a Comment