Thursday, July 2, 2020

ब्यूटी पॉर्लर संचालक द्वारा आत्महत्या करने का मामला, एक युवक गिरफ्तार

अवैध संबंध व प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की थी। मामला ब्यूटी पॉर्लर संचालक द्वारा आत्महत्या करने का है। काल डिटेल व वाट्सएप मैसेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों एक 40 वर्षीय महिला ने घर पर कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मौके से महिला के 2 मोबाइल जब्त किए थे। थाना प्रभारी एसएस रघुवंशी ने बताया 41 वर्षीय महिला ने किराए के मकान में पंखे से फांसी लगाई थी।

मोबाइल की काॅल डिटेल व वाट्सअप मैसेज के आधार पर एजाज खान पिता रऊफ खान (30) निवासी गुमड़िया रोड को अवैध संबंध व प्रताड़ित करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जांच में थाना प्रभारी रघुवंशी सहित एएसआई महेंद्रसिंह चौहान व रेणुका राठौर ने सहयोग दिया।
गुमड़िया रोड निवासी ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने 23 जून की सुबह कमरे में फांसी लगा ली थी। घटना के दौरान महिला की बेटी किचन में काम कर रही थी। बेटी ने मां को फांसी पर लटके देखा। इसके बाद फोन से मामा को घटना की जानकारी दी। पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच कर महिला के 2 मोबाइल जब्त किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/niwali/news/a-case-of-suicide-by-a-beauty-porter-operator-a-youth-arrested-127472879.html

No comments:

Post a Comment