Tuesday, July 21, 2020

मप्र-महाराष्ट्र के लोनी बैरियर पर मंदसौर के गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा

मप्र-महाराष्ट्र के लोनी बैरियर पर पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रक मंदसौर से निकला था और औरंगाबाद की ओर जा रहा था। बॉर्डर पर सख्ती के चलते यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ट्रक में 45 गोवंश भरे थे। इनमें से 4 मृत मिले। मंगलवार सुबह 8.30 बजे लोनी बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। ट्रक एमपी-09 एचएच-1776 तेज गति से बैरियर की ओर आया। यहां जांच के लिए पहले से कुछ वाहन खड़े थे। ट्रक चालक आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को शंका हुई और ट्रक को रोक लिया। पूछताछ करने पर ड्राइवर आनाकानी करने लगा। जवानों ने थाने में सूचना दी। मोबाइल वाहन आने पर ट्रक की जांच की गई। एसआई राधेश्याम वट्‌टी ने बताया ट्रक में 45 गोवंश थे। इनमें से 4 दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने मंदसौर निवासी ट्रक ड्राइवर मोहसिन पिता जाकिर, सलीम पिता मुख्तार, अख्तर पिता सलामउद्दीन और आगर मालवा निवासी जमीर पिता इस्माइल को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। ट्रक को इच्छापुर स्थित गाेशाला भेजा। प्रधान आरक्षक महेंद्र पाटीदार, आरक्षक सलीम पटेल, सुरेश वास्कले और रामलाल ने ट्रक खाली कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोवंश परिवहन करते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mundaurs-lions-barrier-caught-truck-full-of-mandsaur-bovine-127539234.html

No comments:

Post a Comment