शुक्रवार को पांच नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा कोर्ट केस मामले में जबलपुर गए, जहां पांच दिन रहकर करैरा लौटे थे। बुखार आने पर सैंपल कराया और रिपोर्ट पॉजीटिव आई। एसडीओपी के साथ उनकी 50 साल की पत्नी और 25 साल की बेटी को कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। जबकि शिवपुरी शहर के खुड़ा क्षेत्र में रहने वाला 22 साल का युवक 24 जून को अपनी बहन की शादी से पहले कोटा राजस्थान फलदान कार्यक्रम में गया था। बहन की 29 जून को ही शिवपुरी से शादी हुई है। जिससे परिवार सहित अन्य रिश्तेदारों में भी कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शहर के बीच चौराहे पर बैठकर फूल मालाएं बेचने वाले 45 साल के लालाराम को पहले सीने में दर्द उठा था। परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बीपी बढ़ गया और फिर खून की उल्टी तक हो गई। हालांकि इलाज के बाद हालात सामान्य है। लेकिन युवक और फूल विक्रेता की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से स्पष्ट हो गया है कि कोरोना संक्रमण सामाजिक स्तर पर फैल गया है। क्योंकि गुरुवार को ही 70 साल की महिला कोरोना संक्रमित निकली है, जो घर से बाहर नहीं गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/youth-returned-from-kota-by-giving-pledge-turned-out-to-be-corona-positive-127476167.html
No comments:
Post a Comment