शहर में निर्माणाधीन चार रेलवे ओवरब्रिज में सबसे पहले ट्रिपल आईटीएम से मल्लगढ़ा फाटक ब्रिज इसी महीने ब्रिज चालू होने की उम्मीद है। रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा कर दिया है। अब सिर्फ पीडब्ल्यूडी के हिस्से का भिंड लाइन के ऊपर वाले ब्रिज पर लाइट लगाने और रेलिंग पर पेंटिंग का काम अधूरा है। अभी एक हिस्से पर स्लैब डालने के बाद तराई का काम चल रहा है। झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर के मुताबिक ये ब्रिज इस माह से चालू हो जाएगा। इससे ट्रैफिक रफ्तार पकड़ेगा।
भिंड रोड पर जाने वालों का चार किलोमीटर का चक्कर बचेगा
36 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मल्लगढ़ा आरओबी के शुुरु होने के बाद वाहन चालक पुरानी छावनी से सीधे भिंड के लिए जा सकेंगे। इससे लोगों को 4 किमी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अभी हजीरा और पुरानी छावनी के साथ मुरैना से आने वाले लोगांे को भिंड रोड पर जाने के लिए गोला का मंदिर चौराहा होकर जाना पड़ता है। इससे गोला का मंदिर चौराहे पर ट्रैफिक लोड बढ़ता है। इस कारण यहां ट्रैफिक जाम लगता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/triple-itm-mallagada-gate-rob-to-be-operational-this-month-127482770.html
No comments:
Post a Comment