भाजपा की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे से किला कोठी रॉयल पैलेस में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई है।जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को लेकर सुबह 11 बजे से सुरखी विधानसभा क्षेत्र कीे कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीपराजौरिया ने बताया कि बैठक में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, चुनाव प्रबंध समिति सदस्य उमाशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/surkhi-assembly-election-steering-committee-meeting-today-127490367.html
No comments:
Post a Comment