Monday, July 13, 2020

मनाेज चाैधरी के नए कार्यालय में मीटर से कनेक्शन नहीं, खंभे से सीधे एमसीबी में लगे हैं तार, इसी से चल रही बिजली

कांग्रेस छाेड़ कर भाजपा में आए पूर्व विधायक मनाेज चाैधरी के देवास की तुलजा विहार काॅलाेनी में स्थित कार्यालय पर बिजली कनेक्शन मीटर से नहीं है। खंभे से सीधे एमसीबी में तार लगे हैं और इसी से साेमवार काे कार्यालय में पंखे, ट्यूबलाइट आदि जल रहे थे। तफ्तीश करने पर बिजली कंपनी के अफसर बार-बार कहानी बदलते रहे। कभी कहा 11 काे मीटर जल गया, कभी कहा 8 काे जल गया था, इसलिए बायपास कर दिया। जबकि पूर्व विधायक खुद कह गए कि अभी कार्यालय चालू नहीं किया है, सारी चीजें पूरी कराने के बाद ही चालू करेंगे।
जबकि हकीकत यह है कि साेमवार काे यहां कार्यालय बाकायदा संचालित था। मनाेज चाैधरी का फाेटाे लगा कार्यालय का बाेर्ड यहां लगा हुआ है और साेमवार काे कार्यकर्ताओं के साथ उनके भाई बलराम चाैधरी भी बैठे थे। इस पर पूर्व विधायक चाैधरी का कहना था-भैया वहां यह सब काम कंपलीट ही करवा रहे हाेंगे।

यूं बदली बिजली कंपनी के प्रभारी अफसर मंसूर अली की कहानियां

  • शाम 5.30 बजे : केबल ताे मीटर से ही ली हाेगी। सीधे तार खंभे से नहीं जुड़ते। ऐसा कभी नहीं हाेता। मैं दिखवा लेता हूं।
  • शाम 6.13 बजे : कनेक्शन ताे पहले से है। कनेक्शन दूसरे नाम से है। परसाें रात काे मीटर जला था। इसलिए बायपास कर दिया था। (भास्कर ने 5 दिन पहले भी यही स्थिति हाेने की बात कही ताे वे बाेले हाे सकता है मुझे लाइनमैन ने गलत जानकारी दी हाे)
  • रात 8.52 बजे : मैंने पता किया है, 8 जुलाई काे रात में मीटर जल गया था। रात में ऐसी दिक्कत आती है ताे बायपास कर दिया जाता है। 8 काे ही कंपलेंट आई थी। मीटर कम आ पाते हैं, इसलिए नए मीटर लगाने में कुछ दिन लग जाते हैं। कभी-कभी 15-20 दिन लग जाते हैं। मेरी जानकारी में नहीं था, अन्यथा तुरंत मीटर लग जाता। लाइनमैन ने नहीं बताया।
  • रात 9.29 बजे : भास्कर ने मकान बैंक से नीलाम हाेने और मालिक द्वारा पुराना बिल जमा नहीं करने की जानकारी देने पर) बहुत सारे एेसे कनेक्शन हैं, जिसमें पुराना बिल जमा नहीं हाेता है लेकिन किसी काे बिजली लेने से ताे राेक नहीं सकते ना। मीटर जला हाेने से बायपास किया है।

और यह है पूर्व विधायक चाैधरी की सफाई

कार्यालय पर सीधे तार से कनेक्शन हाेने का सवाल करने पर पूर्व विधायक चाैधरी आसपास माैजूद कार्यकर्ताओं से पूछताछ करने के बाद बाेले-बैंक से नीलामी में घर लिया है। अभी रजिस्ट्री हाेनी भी बाकी है। मीटर में शायद कुछ खराब हुआ हाेगा। पुराने बिल हमने ही जमा करवाए, उसके बाद कनेक्शन लिया है। बिजली कंपनी ने मीटर से कनेक्शन क्यों नहीं किया है हमें जानकारी नहीं है। अभी कार्यालय चालू नहीं किया है। बिजली का ताे काम ही नहीं पड़ा हाेगा। सारी चीजें कंपलीट नहीं हाेगी, तब तक नहीं चालू करेंगे। आज भैया और अन्य कार्यकर्ता कंपलीट कराने बैठे हाेंगे। तभी कार्यालय चालू करेंगे, जब मीटर चालू हाे जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manej Chaudhary's new office has no connection to the meter, wires are directly connected to the MCB from the pillar, electricity running from it


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/manej-chaudharys-new-office-has-no-connection-to-the-meter-wires-are-directly-connected-to-the-mcb-from-the-pillar-electricity-running-from-it-127510588.html

No comments:

Post a Comment