निंबोला थाना पुलिस ने गुरुवार शाम कंटेनर से 44 मवेशी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये कंटेनर का ड्राइवर व क्लीनर था। मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के वरणगांव निवासी पशु तस्कर बशीर पिता सुपड़ू उर्फ बशीर चड्डा भी कंटेनर में था लेकिन कंटेनर रोकते ही वह कूदकर जंगल के रास्ते भाग निकला था। पुलिस ने घटना वाले दिन यह बात छुपाए रखी। दूसरे दिन शुक्रवार को इसका खुलासा किया। बशीर महाराष्ट्र का बड़ा पशु तस्कर है।
बशीर के खिलाफ 2019 में भी निंबोला थाने में पशु तस्करी का केस दर्ज हुआ था। तब भी वह भाग निकला था। तब से लेकर अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। इसके अलावा गणपति नाका थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री जुटाने में लगी है। बशीर का नेटवर्क महाराष्ट्र सहित मप्र के बुरहानपुर, खंडवा व खरगोन के अलावा अन्य शहरों तक फैला है। वह बड़े पैमाने पर मवेशी खरीदकर वध के लिए महाराष्ट्र ले जाता था और वहां बेच देता था। निंबोला थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह लौवंशी ने बताया गुरुवार रात पकड़ाए 44 मवेशियों को बशीर सागर से वरणगांव ले जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर करण व क्लीनर सोहेल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम 7 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर झिरी के
पास कंटेनर को रोका था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nimbola/news/animal-smuggler-bashir-chaddha-had-jumped-from-the-container-and-was-already-absconding-127479514.html
No comments:
Post a Comment