खेत में बखरनी कर रहे किसान की मंगलवार काे ट्रैक्टर के नीचे दबने से माैत हाे गई। शिवपुर पुलिस के मुताबिक के परसवाड़ा गांव के पास परसवाड़ा निवासी संजय पिता भगवान दास बिल्लोरे (25) बखरनी कर रहा था। कल्टीवेटर लगा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। संजय उसके नीचे दब गया। उसे ग्रामीणों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए सिवनीमालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव भेजा। ग्रामीणों के अनुसार खेत के पास एक नाला है, जहां ट्रैक्टर अनियंित्रत हाेने से हादसा हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/tractor-overturning-in-field-near-drain-farmer-dies-due-to-overpressure-127539227.html
No comments:
Post a Comment