जिन व्यापारियों के घर व दुकान एक हैं वे भी लाॅकडाउन वाले दिन आधी शटर खोलकर व्यापार नहीं करें। नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने मंगलवार को व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर कही।
जनपद पंचायत में आयोजित इस बैठक में एसडीएम सिन्हा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में युवा आगे आएं। गांव-गांव में युवा लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करें। व्यापारियों को ही नहीं सभी को वर्तमान समय में सतर्क रहने की जरूरत है। बैठक में जिला परिषद के उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी, भाजपा जिला
महामंत्री चिंटू वर्मा, देपालपुर नप अध्यक्ष पप्पू यादव, गौतमपुरा नप अध्यक्ष चेतन भावसार, बेटमा नप अध्यक्ष बब्बी दरबार, पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर, विशाल राठी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, इंदरसिंह नागर, जीतू दरबार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, कृपाराम सोलंकी आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/depalpur/news/action-will-be-taken-against-those-who-open-half-shutter-in-the-lockdown-sdm-127514449.html
No comments:
Post a Comment