Wednesday, July 8, 2020

भरा हुआ पानी निकलवाया और सफाई भी कराई श्रीनाथ की तलैया में पहली बार हुई ऐसी सफाई

शहर के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी भरा हुआ था और इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए निगमायुक्त ने निगम अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि सभी जगहों पर सफाई होनी चाहिए। श्रीनाथ की तलैया में भीषण गंदगी के साथ गंदा पानी भी भरा हुआ था, जहाँ सुबह से ही निगम के कर्मचारी पहुँच गए और पहली बार जोरदार सफाई कराई गई, जिससे लोग भी खुश हो गए। इसके साथ ही नालों की सिल्ट आदि उठाने का कार्य भी जारी रहा। निगमायुक्त ने साफ कहा कि घनी बस्तियों में साफ-सफाई बेहतर तरीके से कराई जाए ताकि यहाँ संक्रामक बीमारियाँ पैर न पसार सकें।

नगर निगम प्रशासक महेशचन्द्र चौधरी और निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्यों में गति लाई है। निगमायुक्त श्री सिंह ने संभाग क्रमांक 5, 12 एवं 13 के क्षेत्रों क्रमशः श्रीनाथ की तलैया, तुलाराम चौक, व्यावसायिक क्षेत्रों के अलावा कंजड़ मोहल्ला, जंजीरा पुल का निरीक्षण किया और नाला गैंग के कर्मचारियों के साथ-साथ मशीनों को लगाकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था कराई गई। निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को संभावित जल भराव रोकने 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नाले-नालियों की सफाई से जो सिल्ट निकलती है उसे तत्काल उठवाकर वहाँ पर डस्टिंग कराया जाना सुनिश्चित करें ताकि उस स्थल से कोई दुर्गन्ध न आए।
मच्छरों को मारने अभियान
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन मच्छरों का विनष्टीकरण करने तथा अन्य कीटाणुओं को मारने रासायनिक दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी प्रकार फॉगिंग मशीनों के माध्यम से मच्छरों के विनष्टीकरण के लिए फॉगिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 2 दल रवाना किये गए एवं फॉगिंग करने के लिए 6 पोर्टेबल फॉगिंग मशीनें एवं 4 बड़ी फॉगिंग मशीनें रवाना की गईं, इन फॉगिंग मशीनों के माध्यम से शहर के बाजार क्षेत्रों के अलावा सघन बस्तियों में फॉगिंग का कार्य कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/filled-water-was-removed-and-cleaning-was-also-done-for-the-first-time-in-srinaths-pond-127493819.html

No comments:

Post a Comment