Tuesday, July 21, 2020

ऑर्डनेंस फैक्टरी के पास तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो वायरल

ऑर्डनेंस फैक्टरी की क्वालिटी कंट्रोल लैब के पास रात के समय तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ है। किंतु ओएफ सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया गया कि यह स्थल फैक्ट्री के अंदरूनी गेट से 3 किमी और आयुध नगर कॉलोनी से 5 किलोमीटर दूर है। कुछ गार्डों ने तेंदुए को सर्च लाइट की रोशनी में मूवमेंट करते और लैब के पास बैठे हुए देखा है। उसी दौरान वीडियो बनाया गया है। फैक्ट्री कर्मचारियों ने बताया यहां घना जंगल है, जिससे वन्य प्राणियों की आवाजाही होती रहती है। डीएफओ एके पांडे ने तेंदुआ दिखने से इंकार किया है। उनके मुताबिक वीडियो पुराना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Video of leopard appearing near ordnance factory goes viral


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/video-of-leopard-appearing-near-ordnance-factory-goes-viral-127539213.html

No comments:

Post a Comment