महाराष्ट्र के धुलिया जिले के दहीवद में रिश्तेदार से मिलने के लिए खेतिया निवासी दो परिवारों के सदस्य गए हुए थे। जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया जिस रिश्तेदार से मिलने के लिए खेतिया निवासी लोग गए हुए थे। वह कोरोना पीड़ित नहीं है। लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए है और उसका जांच के लिए सैंपल लिया गया है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से दो परिवारों को होम क्वारंटाइइन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया नगर के सुभाष चौक व चैतन्यधाम निवासी दो परिवारों के 17 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसमें एक परिवार के चार और एक के 13 सदस्य शामिल है। साथ ही परिवारों के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वह घर के बाहर न निकले। घर में ही रहे। परिवारों के सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं नगर परिषद सीएमओ ईश्वर महाले ने लोगों से अपील की है कि वह बेवजह घरों से बाहर न निकले। यदि घर के बाहर निकलते है तो मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
कंटेनमेंट जोन बनाकर गलियों को किया सील
गुरुवार को बीएमओ डॉ. ओएस कनेल, नायब तहसीलदार मुकेश मचार सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने नंद कॉलोनी व डाक बंगला रोड पहुंचे और कंटेंनमेंट जोन बनाकर गलियों को सील किया। महिला के परिवार के 4 और बुजुर्ग के परिवार के 15 सदस्यों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। दोनों व्यक्ति कहां से संक्रमित हुए इसका पता स्वास्थ्य विभाग नहीं लगा सका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khetiya/news/relatives-suspect-corona-quarantine-two-families-to-visit-them-127472864.html
No comments:
Post a Comment