उषा नगर कपड़ा कारोबारी के यहां डकैती में पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। यह नगर निगम के जल विभाग में अस्थायी कर्मचारी है। इसने बदमाशों को व्यापारी के यहां हवाला कारोबार के एक करोड़ से ज्यादा रुपए होने की जानकारी दी थी।
एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि 8 जुलाई को कारोबारी लोकेश चोपड़ा के यहां वारदात हुई थी। इसका सरगना श्याम नगर निवासी संजय खरे (48) है। यह नगर निगम कर्मी है। इसका संपर्क आरोपी सिक्युरिटी गार्ड गोविंद से था। लॉकडाउन के पहले इसी ने गोविंद को बताया था कि व्यापारी के यहां हवाला के एक करोड़ से ज्यादा कैश रखे हैं। घर में महिलाएं अकेली रहती हैं। यदि इनकम टैक्स विभाग को जानकारी देते हैं तो अच्छा कमीशन मिलेगा, लेकिन गोविंद ने लॉकडाउन के बीच आई आर्थिक तंगी के कारण संजय खरे की मुलाकात बदमाश पप्पू जाटव से करा दी। बाद में सभी ने मिलकर डकैती का षड्यंत्र रचा और वारदात की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/usha-nagar-robbery-master-mind-municipal-employee-arrested-127525012.html
No comments:
Post a Comment