पीएम आवास योजना में हितग्राहियों के खाते में किस्त डलवाने, ऊंकाला की मुख्य सड़क का निर्माण तत्काल करवाए की मांग को लेकर जिला कांग्रेस सेवा दल ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पीएम आवास योजना के तहत शहर में 1100 प्रकरण स्वीकृत हुए थे। 450 हितग्राहियों को पहली व दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। निर्माण कार्य अधूरा है। दूसरी व तीसरी किस्त जल्द खाते में डलवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ऊकाला क्षेत्र की मुख्य सड़क खराब होने से क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों पर आने वाले भक्तों को परेशानी हो रही है। मुख्य सड़क का निर्माण जल्द किया जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, पूर्व पार्षद मुबारिक खान, नासिर कुरैशी, शाहर कांग्रेस आई सेल के सौरभ अग्रवाल, असलम ताबीज सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/remaining-installments-should-be-given-soon-to-the-beneficiaries-of-pm-housing-127535673.html
No comments:
Post a Comment