फालका बाजार के एक किराना कारोबारी को दूसरे व्यापारी ने फेसबुक पर कोरोना संक्रमित बता दिया। कारोबारी ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। फालका बाजार के एक किराना कारोबारी ने सायबर सेल में शिकायत की है कि उनकी दुकान के पास ही किराने की दुकान चलाने वाले व्यापारी ने फेसबुक पर उन्हें और उनके परिवार को कोरोना संक्रमित बताया। इससे उनके ग्राहक और परिचित दुकान पर नहीं आ रहे। सायबर सेल जांच कर रही है।
एलपीजी सिलेंडर में लगी आग
हुरावली में कपिल उर्फ राजू मित्तल के घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। आग लगते ही पूरा परिवार बाहर भागा। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। आग से घर के एक कमरे में रखा सामान जल गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/another-businessman-told-corona-positive-on-fb-to-grocery-business-127486564.html
No comments:
Post a Comment