काॅलेज में पढ़ने वाले यूजी के फाइनल सेमेस्टर अाैर पीजी के फाइनल ईयर की परीक्षा काे लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है। कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने की घाेषणा की लेकिन इस घाेषणा पर देर तक काेई निर्देश जारी हुए। यूजीसी की दूसरी गाइडलाइन अाने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में 30 सितंबर तक फाइनल ईयर की परीक्षा करवाने की बात कही है। परीक्षा हाेगी या नहीं यदि हुई ताे कैसे हाेगी इस पर अभी काेई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग स्टूडेंट्स काे काॅलेज में बुलाए बिना ही परीक्षा करवाने के विकल्पाें पर मंथन कर रहा है।
बता दें कि हाल ही में बढ़ कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर छात्र संगठन परीक्षा कराने के विरोध में हैं। इसको लेकर बीते दिनों अभियान भी चलाया गया था। अब फिर छात्र संगठनों और नेताओं ने तैयारी कर ली है।
फर्स्ट, सेकंड ईयर का पिछली कक्षा के आधार पर रिजल्ट
बीते दिनों उच्च शिक्षा विभाग के साथ हुई दूसरे राउंड की बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि फर्स्ट और सेकंड ईयर की परीक्षाएं नहीं हाेंगी। उनके रिजल्ट पिछली परीक्षा के रिजल्ट और इस सत्र के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनवाए जाएंगे। फर्स्ट ईयर काे सेकंड और सेकंड इयर काे फाइनल में इन्हीं अंकाें के आधार पर प्रवेश मिलेगा। अब फिर असमंजस की स्थिति बन रही है।
बिना सेंटर पर बुलाए परीक्षा करवाने के यह हैं विकल्प
- ऑनलाइन वैकल्पिक परीक्षा, जाे इंटरनेट और माेबाइल जैसे उपकरणाें पर हाे सके।
- मेल पर असाइनमेंट बुलवाकर अंक दिए जाएं। जिसमें सीसीई के अंक भी जाेड़े जाएं।
जिले के छात्रसंगठन और नेता फिर हाे गए सक्रिय
परीक्षा हाेने काे लेकर छात्रसंगठन फिर सक्रिय हाे गए हैं। जिले के कुछ छात्र नेताओं ने काेर्ट जाने की तैयारी भी कर ली है। इसके साथ ही अन्य प्रदेशाें से भी परीक्षा की स्थिति काे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
कॉलेज की परीक्षा काे लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। उच्च शिक्षा विभाग की कमेटी लगातार विकल्प और जरूरत पर मंथन कर रही है। छात्रहित में निर्णय लिया जाएगा। - डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा विभाग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/confused-about-ug-final-semester-pg-final-year-examination-no-guidelines-came-from-higher-education-department-127525210.html
No comments:
Post a Comment