Monday, July 20, 2020

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्ती, अब बिना मास्क के नहीं मिलेगा सामान

जिले में अब बिना मास्क के कोई भी सामान नहीं मिलेगा। कारोना के बढ़ते कोरोना प्रभाव को रोकने के लिए कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने मास्क की अनिवार्यता कर दी है। इसके अलावा हर रविवार काे जिले में टोटल लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर का आदेश है कि बिना मास्क के सामान देने वाले दुकानदार पर भी जुर्माना होगा। लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए यह मास्क अनिवार्य किया गया है। दुकानों के अलावा पेट्रोल, सब्जी अादि सामान भी बिना मास्क के नहीं मिल पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/strictly-to-prevent-corona-infection-now-you-will-not-get-goods-without-masks-127535709.html

No comments:

Post a Comment