लक्ष्मीबाई मार्ग में एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव निकले। इसके बाद लगभग 20 घरों के एरिया को कंटेनमेंट किया गया और पूरी गली को बफर जोन बनाया गया। मंगलवार सुबह यहां कोई पुलिस वाला नहीं था। नतीजा ये हुआ कि कुछ लोग बैरिकेड्स लांघकर यहां से निकल गए। खबर है कि एक मकान में किराए से रहने वाला परिवार यहां से चला गया। आसपास के लोगों ने टोका तो परिवार वालों ने कहा, हमारी प्रशासन से बात हो गई है।
दूसरी ओर कंटेनमेंट एरिया में 7 ऐसे घर मिले, जिनके पीछे के रास्ते दूसरी गलियों में निकलते हैं। सोमवार को खबर आई कि ये लोग पीछे के दरवाजों से निकलकर बाजार में घूम रहे हैं। इनमें संक्रमित मिले परिवार के घर के पड़ोसी भी हैं। खबर आने के बाद प्रशासन ने इन घरों को चिह्नित कर घरों के पिछले दरवाजों में ताले लगवाए। एसडीएम एमएल मालवीय ने बताया, कंटेनमेंट एरिया में से किसी को नहीं निकलने देने के इंतजाम किए हैं। बफर जोन वालों से भी कहा है कि वो बेवजह नहीं निकलें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/restrictions-are-not-acceptable-in-the-container-area-people-are-crossing-barricades-the-administration-has-to-lock-the-back-doors-of-7-houses-127490362.html
No comments:
Post a Comment