कोरोना संक्रमण के चलते दो लाख की जनसंख्या में से 70 हजार लोगों का सर्वे हो चुका है और 600 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर दो कोरोना पाॅजिटिव निकल चुके हैं जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। फीवर क्लिनिक पर भी 400 मरीज सर्दी-खांसी के पहुंचे जिन्हें इलाज दिया गया है लेकिन सैंपलिंग नहीं दी गई। लोगों का कहना है कि यहां जिस मात्रा में सैंपलिंग होना थी वो नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग बढ़ाना चाहिए।
धार जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ने और यहां के छोटे-बड़े 800 उद्योग में बाहरी कर्मचारियों की भी आवाजाही बनी होने से लोगों में कोरोना संकट का खतरा दिख रहा है। धार जिले में कोरोना पाॅजिटिव का आंकड़ा 200 पार कर गया है और अभी भी वहां 25 एक्टिव केस हैं।
बीएमओ चमन दीपा अरोरा ने बताया कि नगर में वर्तमान में दो कोरोना एक्टिव केस हैं। इससमें डॉक्टर कॉलोनीके रहने वाले पति-पत्नी शामिल हैं। इसमें पत्नी का धार में इलाज चल रहा है और पति का इंदौर अस्पताल में। सैंपलिंग बढ़ाने का काम किया जाएगा।
कोरोना से बचाने के लिए हर संडे को पूरा लाॅकडाउन
कोरोना के खतरे से लोगों को बचाने के लिए मप्र शासन ने पूरे प्रदेश में रविवार पूरा लाॅकडाउन घोषित किया है। इसके चलते प्रशासन ने यहां भी इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/survey-of-70-thousand-so-far-sampling-only-600-127514453.html
No comments:
Post a Comment