Tuesday, July 7, 2020

कोरोनाकाल में हुई संदिग्ध मौतों की ऑडिट करेगी 6 टीम, मेडिकल कॉलेज की टीम हर मौत की जांच करेगी

कोरोनाकाल में हुई संदिग्ध मौतों की ऑडिट के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। यह टीम कोरोना की आमद से लेकर अब तक हुई सभी मौतों की ऑडिट करेगी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा तो स्पष्ट है लेकिन इस दौरान कई ऐसे लोगों की मौत भी हो गई जिन्हें कोरोना होने की आशंका थी। लेकिन उनकी कोरोना जांच नहीं की जा सकी। इंदौर में अब तक 249 मरीजों की मौत कोरोना बीमारी से हो चुकी है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल ने बताया कि कोरानावायरस के चलते रेड, येलो और ग्रीन श्रेणी में बांटे गए अस्पतालों में कोरोनाकाल के दौरान हुई सभी संदिग्ध मौतों को ऑडिट करने के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। यह टीम प्रत्येक संदिग्ध मौत की जांच करेगी और यह पता लगाएगी की वास्तव में मृत्यु का कारण कोरोनावायरस था या कोई अन्य बीमारी। अधिकांश संदिग्ध मौतों में मरीजों के सैंपल नहीं लिए गए थे। कुछ मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने कुछ घंटेबाद ही दम तोड़ दिया था। वहीं कुछ मरीज ऐसे भी थे जो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, उनकी हालत भी गंभीर थी लेकिन उनका सैंपल नहीं लिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय (सीएमएचओ) द्वारा जारी रिपोर्ट में भी मौत का आंकड़ा छिपाने या गलत बनाने की बात को लेकर हंगामा मचा है। एक माह पूर्व दम तोड़ चुके लोगों के नाम पिछले दिनों की रिपोर्ट में सामने आए थे। जानकी नगर में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग की मौत के 25 दिन बाद भी खुलासा नहीं किया गया। एक डॉक्टर की मौत भी कोरोना से हुई थी जिसका उल्लेख अब तक सीएमएचओ की रिपोर्ट में नहीं किया गया। इसके अलावा अरबिंदो अस्पताल में हुई मौतों की जांच भी की जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम प्रत्येक संदिग्ध मौत की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि वास्तव में मृत्यु का कारण कोरोना का वायरस था या कोई अन्य बीमारी।- फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-coronavirus-cases-latest-news-updates-madhya-pradesh-six-teams-will-audit-suspected-deaths-in-corona-period-in-indore-127487178.html

No comments:

Post a Comment