इस बार चातुर्मास काल में नगरवासियों एवं जैन समाज को दो साधुओं का सान्निध्य मिलने वाला है। संयोग ऐसा कि इस बार चातुर्मास 4 की जगह 5 माह होगा। इससे एक माह अधिक साधुओं का सान्निध्य लोगों को मिलेगा। समाजजन अजीत चौधरी ने बताया कि आचार्य श्री 108 निर्मल सागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री दर्शन सागर महाराज का 48 वां चातुर्मास सुसनेर में हो रहा है। आचार्य श्री अभी तक सुसनेर में 25 चातुर्मास कर चुके है यह 26 वां चातुर्मास होगा।
5 जुलाई को इस वर्ष के चातुर्मास के लिए मंगल कलश की स्थापना त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 9 बजे से होगी। कार्यक्रम में दिगंबर समाजजन शामिल होंगे।
मुनि श्री का मंगल प्रवेश- परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 विश्वास सागर जी महाराज का पहली बार सुसनेर में चातुर्मास होना है। सुबह 10 बजे मुनिश्री ने चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश किया। कोरोना की वजह से ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुनि का मंगल प्रवेश बिना बैंड बाजे के बहुत कम समाजजनों की मौजूदगी में हुआ। मुकेश जैन सांवला ने बताया आज शाम 4 बजे चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में मुनिश्री के चातुर्मास कलश की स्थापना होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/susner/news/acharya-shri-darshan-sagar-maharajs-48th-chaturmas-at-susner-127476109.html
No comments:
Post a Comment