Saturday, July 4, 2020

30 हजार रु. असली देकर खरीदता था 1 लाख के नकली नोट

बाजार में नकली नोट चलाने वाले चार आरोपियों को उज्जैन एसटीएफ ने धरदबोचा है। इनमें नोट छापने और खरीदने वाले दो आरोपी बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र के हैं। इनमें नोट खरीदने वाला आरोपी नेपानगर की कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर का प्रतिनिधि है। जबकि नोट छापने वाला मुख्य आरोपी उसका दोस्त है। इससे वह असली 30 हजार रुपए में एक लाख के नकली नोट खरीदकर बाजार में चलाता था।
विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने 9 महीने पहले 11 नवंबर 2019 को किरण पिता चांगदेव सोंडकर को आबकारी विभाग में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। किरण मांजरोदकलां का रहने वाला है। बताया जा रहा है किरण लॉकडाउन के पहले तक जिले में था। बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर होटल चलाता था। यह होटल उसने मुख्य आरोपी सुनील पिता बाबूराव पाटील से चलाने के लिए ली थी। दोनों खकनार क्षेत्र और कांग्रेस नेताओं से जुड़े हुए हैं। उज्जैन एसटीएफ उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। सुनील के पास से 3.50 लाख रुपए के नकली नोट, 50 हजार के असली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल व नोट बनाने की सामग्री मिली है।
इंदौर में किराए के मकान में सुनील करता था नोट डिजाइन - इंदौर की कृष्णकुंज कॉलोनी के एक किराए के मकान में सुनील और श्रीराम गुप्ता रहते थे। दोनों यहां नकली नोट छापते थे। सुनील लैपटॉप में ग्राफिक्स बनाकर नोट डिजाइन करता था। श्रीराम इसमें बारीक तकनीकी काम करता था। दोनों के खिलाफ मप्र के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। दो दिन पहले एसटीएफ ने सुनील और श्रीराम को उज्जैन के नवाखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया। दोनों आंध्रप्रदेश के आनंद चंदकेसवालों को नकली नोट देने आए थे। पूछताछ में मांजरोदकलां के किरण का नाम सामने आया। हिरासत में लेकर उसके पास से एक लाख रुपए के नकली नोट और मोबाइल जब्त किए। एसटीएफ किरण का रिकार्ड खंगाल रही है।

^किरण कांग्रेस समर्थित था। इसलिए उसे प्रतिनिधित्व सौंपा था। यह जानकारी नहीं थी कि वह नकली नोट तस्करी में शामिल है। मैंने तत्काल उसे प्रतिनिधि पद से हटा दिया है।
-सुमित्रा कास्डेकर, विधायक, नेपानगर
^प्रतिनिधि उसे बनाया जाता है, जो जनप्रतिनिधि का करीबी हो। विधायक ने ऐसे कई प्रतिनिधि बनाए हैं, जिनके आपराधिक रिकार्ड की जांच की जरुरत है। विधायक उसे पद से हटाकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं। विधायक को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
-मनोज लधवे, जिलाध्यक्ष, भाजपा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 thousand rupees Used to buy fake currency worth 1 lakh


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/30-thousand-rupees-used-to-buy-fake-currency-worth-1-lakh-127479518.html

No comments:

Post a Comment