कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 25 लाख रु. जमा कराकर धाेखाधड़ी करने वाले दो लोगों पर पीथमपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया विकास पिता अमुलधर निवासी घाटाबिल्लाैद ने शुक्रवार काे शिकायत दर्ज कराई कि 7 मई काे उसकी मुलाकात शैलेंद्र पिता रतनलाल उपाध्याय निवासी रेलवे काॅलाेनी उज्जैन व सचिन पिता शंकरलाल सिसाैदिया निवासी बाहेती काॅलाेनी सनावद से हुई थी। शैलेंद्र और सचिन ने बताया कि वे लुपचुप कंपनी में काम करते हैं। इसकी फ्रेंचाइजी वे उसे भी देना चाहते हैं। शैलेंद्र और सचिन के झांसे में विकास आ गया। उसने दाेनाें युवकाें से फ्रेंचाइजी लेने की प्रक्रिया पूछी। तो शैलेंद्र और सचिन ने बताया फ्रेंचाइजी के लिए 25 लाख रु. जमा करना पड़ेंगे। इसके बाद 8 लाख रु. प्रतिमाह की अाय हाेगी। विकास ने दाेनाें काे 25 लाख रुपए दे दिए, बाद में अाराेपियाें ने न ताे फ्रेंचाइजी दी अाैर न ही रुपए लाैटाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/accused-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-awarding-franchisees-of-the-company-case-filed-against-the-people-127528699.html
No comments:
Post a Comment