Friday, July 17, 2020

240 दुकानदारों से 90 हजार वसूले

नगर निगम के चार संभागों में एक साथ संयुक्त रूप से चालानी कार्रवाई प्रारंभ की गई। कार्रवाई के दौरान 240 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया। निगमायुक्त ने इस कार्यवाही को और तेज करने की हिदायत दी है और सभी 16 संभागों में प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए। स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 16 संभागों में संयुक्त दल के सदस्यों द्वारा बाजार क्षेत्रों में पॉलीथिन बेचने, कचरा फेंकने, मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर दुकानदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई जिसमें 240 चालान काटे गए और 90 हजार से अधिक रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/90-thousand-recovered-from-240-shopkeepers-127525223.html

No comments:

Post a Comment