Tuesday, July 7, 2020

22 साल के युवक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा, मैं खुश हूं पर थक गया हूं

शहर के डीआरपी लाइन के पास इरिगेशन कॉलोनी में फूफा के साथ रहने वाले 22 साल के युवक सुनील पिता महेश दोहरे निवासी ग्वालियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में पंखे पर दुपट्‌टा बांधकर फंदा लगाया। सुनील के पिता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। वो बुआ और फूफा के पास रहता था। सुबह घर पर कोई नहीं था। बुआ का बेटा घर आया तो सुनील का कमरा बंद मिला। अंदर झांका तो फंदे पर शव लटका मिला। भाई ने आसपास से लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सुनील को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सुनील के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। उसने मोबाइल से भी एक मित्र को मैसेज किए थे। सुसाइड नोट में सुनील ने लिखा, ऐसा नहीं है कि मैं खुश नहीं हूं। मुझे मां-बाप जैसे बुआ-फूफा मिले, भाई मिला भाभी मिली। बस जिसकी कमी थी वही नहीं मिल पाई। मैं किसी लड़की के कारण ये सब नहीं कर रहा। बस खुद की जिंदगी जी चुका हूं। बहुत परेशान हूं, सबने साथ छोड़ दिया। मुझे नहीं पता मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। पर अब जीया नहीं जा रहा। बहुत घुटन हो रही है खुद से। पूरी जिंदगी बस खुद से समझौता किया, अब नहीं होता। एक मित्र का नाम लिखते हुए लिखा, तुमने जो भी किया सही था, पर मैं ही नहीं समझ पाया। तुमने कहा था, नहीं कर पाउंगा तो आज उस बात को सच साबित कर रहा हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/22-year-old-hanged-wrote-in-suicide-note-i-am-happy-but-tired-127490355.html

No comments:

Post a Comment